फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में शव रखकर किया हंगामा

Sat, 18 Apr 2015 07:48 PM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौली में दो दिन पहले बटाईदार युवक किसान की खेत में पानी लगाने के दौरान करंट से मौत हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने उसका शव खेत पर रख कर मुआवजा की मांग करते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस को घटना की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौली निवासी राजपाल का 18 वर्षीय पुत्र कुंवर पाल अपने ही गांव के सुभाष सिंह का खेत बटाई पर करता है। गुरुवार को वह अपने पिता के साथ ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई कर रहा था। अचानक पानी में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए वजीरगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बाद उसके परिवार वाले शव को घर ले आए, अगले दिन शव को खेत में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की पुलिस और अधिकारियों को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता राजपाल ने थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें