फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त

Tue, 22 Mar 2016 09:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के कस्बा उघैती में कालाबाजारी को रखे गए दस सिलेंडर जब्त कर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार बालकराम यादव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ खाद्य पदार्थों के नमूने लेने गए। इसी दौरान मुख्य सड़क किनारे जय हिंद बैंड के निकट घरेलू गैस सिलेंडर रखे दिखे। इनके संबंध में आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली। मगर किसी ने भी इन सिलेंडरों का स्वामित्व  का दावा नहीं किया। तहसीलदार ने सिलेंडरों को कब्जे में लेकर पूर्ति निरीक्षक राहुलदीप गुप्ता को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। उनको भी उक्त संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों को कालाबाजारी करने की नीयत से यहां रखा गया था। एसडीएम विधान जायसवाल में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना उघैती में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें