फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, महिला की मौत

Sun, 12 Feb 2017 12:32 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं-उझानी रोड पर शनिवार शाम हादसा, तीन घायल
बेटे के साथ रजमानपुर मेला से लौट रही थी महिला
बदायूं-उझानी रोड पर शनिवार शाम टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मय वाहन मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी रिटायर्ड शिक्षक इजाद आलम खां की पत्नी निगत फात्मा (60) शनिवार को अपने बेटे रविउल्ला के साथ रमजानपुर आई थीं। शाम को मां-बेटे टेंपो से वापस उझानी लौट रहे थे। रास्ते में टेंपो को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में निगत फात्मा और रविउल्ला समेत चार लोग घायल हो गए। इनको उझानी सीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने पर निगत फात्मा और रविउल्ला को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टर ने निगत फात्मा को मृत घोषित कर दिया। रविउल्ला का इलाज चल रहा है। मृतका निगत फात्मा सूचना विभाग में तैनात अगराज की बहन हैं। हादसे में उनकी मौत की खबर पर तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें