फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास मांस से भरी  विकअप फंसने से हड़कंप

Mon, 30 Jan 2017 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मंदिर के पास मांस से भरी  विकअप फंसने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार रात बिरुआबाड़ी मंदिर के पास नाले में फंसा वाहन, लोगों ने किया हंगामा 
मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने संभाले हालात
 शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर के पास पशुओं के मांस और अवशेष से भरी पिकअप नाले में फंस गई। इससे लोगों में गुस्सा दौड़ गया। इस बारे में खबर मिलने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी अभिषेक यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मंदिर के पास पशुओं के मांस से भरी पिकअप खड़ी होने की सूचना पर पूर्व विधायक महेश गुप्ता समेत कई हिंदूवादी संगठनों के नेता भी पहुंच गए। पुलिस ने पिकअप से एक को हिरासत में ले लिया। 
रविवार रात करीब 12 बजे एक पिकअप प्रसिद्ध बिरुआबाड़ी मंदिर के पास नाले में पहिया जाने से फंस गया। जहां पर वाहन फंसा वह मंदिर से लगा हुआ नाला था। वाहन में पशुओं के अवशेष और कचरा था। शक होने पर राहगीरों ने वाहन में देखा तो उन्हें उसमें मांस भरा दिखा। इससे लोगों में किसी खुराफात की आशंका से गुस्सा फैल गया। लोगों का आरोप था कि वाहन में गोवंशीय पशुओं का मांस भरा हुआ है। इस बारे में खबर मिलने पर मौके पर तमाम भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पूर्व विधायक महेश गुप्ता भी भाजपाइयों के साथ पहुंचे। पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एसएसआई राजेश कुमार वाहन को क्रेन के जरिए रात में ही खींच कर कोतवाली ले गए। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। रात करीब दो बजे तक मंदिर के पास लोगों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को पिकअप में भरे पशुओं के अवशेष और मांस की जांच कराई गई। इसमें पता लगा कि वाहन में गोवंशीय पशुओं के अवशेष नहीं हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह बूचड़खानों से वध के बाद बचने वाले पशुओं के अवशेष ढोने का काम करता है। यह अवशेष मछलियों का चारा बनाने के काम आते हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। अभी मामले में लिखा-पढ़ी नहीं की गई है। 
विज्ञापन

--------------
प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि पिकअप वाहन में भरे अवशेष गोवंशीय पशुओं के नहीं थे। यह अवशेष मछलियों का चारा बनाने के लिए ले जाए जा रहे थे। पहिया नाले में जाने से यहां वाहन फंस गया था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें