फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दातागंज के वार्ड 13 में दिनदहाड़े हुई वारदात, अज्ञात पर मुकदमा
घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला किशोर का शव
 नगर के वार्ड नंबर 13 में दिन दहाड़े घर में घुसकर किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की इस वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।
दातागंज नगर के वार्ड नंबर 13 में सुरेंद्र का घर है। शुक्रवार दोपहर सुरेंद्र की पत्नी मंदिर गई थीं। घर पर उसका तीसरे नंबर का 17 वर्षीय बेटा आकाश ही रह गया। आकाश को मोहल्ले के लोगों ने दोपहर एक बजे तक घर के बाहर टहलते देखा। इसके बाद वह घर में चला गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे आकाश की मां मंदिर से लौटीं तो उन्होंने कमरे में आकाश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। आकाश के सीने में गोली लगने के बाद आरपार हो गई थी। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके भाई सूरजपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, तहरीर में हत्या की किसी वजह का जिक्र नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

-------
वारदात के वक्त घर में चाचा और चचेरी बहन भी थे
दातागंज। इंस्पेक्टर दातागंज अमित सिंह के मुुताबिक, वारदात के वक्त आकाश के घर में उसका चाचा पप्पू और चचेरी बहन पूनम भी थे। हालांकि, यह दोनों लोग अलग-अलग कमरों में थे लेकिन घर में फायर होने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। मृतक के सिर पर भी चोट का निशान है। मामले में पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट हत्या की धाराओं में दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

-------
गोली आर-पार, लेकिन टी-शर्ट में छेद एक ही
दातागंज। आकाश की हत्या के मामले को लेकर पुलिस भी उलझी हुई नजर आ रही है। मृतक के गोली सीने से आर-पार हुई है। वह टी-शर्ट पहने था। गोली आर-पार होने के बाद भी उसकी टी-शर्ट पर एक ही छेद होना भी कई सवाल उठा रहा है। पुलिस भी इस बात को मान रही है कि अगर गोली आर-पार हुई है तो टी-शर्ट पर दोनों ओर छेद क्यों नहीं हुए। इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें