फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड से तीन घरों में लाखों का सामान राख

Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-जरीफनगर थाने के गांव रसूलपुर कलां में अग्रिकांड
 थाना जरीफनगर के गांव रसूलपुर कलां में शुक्रवार दोपहर हुए अग्रिकांड में तीन घरों में करीब दो लाख रुपये का माल राख हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। अग्रिकांड के बारे में सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गांव का नेत्रपाल साप्ताहिक बाजार करने गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। तेज हवाओं की वजह से आग ने पड़ोसी इंदल और चंद्रकेश के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक तीनों घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान, नगदी-जेवर आदि समेत करीब दो लाख रुपये का माल राख हो चुका था। गांव के लोगों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। फिलहाल तहसील प्रशासन की टीम ने अग्रिकांड में हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें