करीब 55 वर्षीय श्रीपाल कछला नगर पंचायत में दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मी थे। शुक्रवार सुबह में उनका शव कछला पुल से नीचे फांसी पर लटका हुआ कुछ लोगों ने देखा। किसी ने इसकी सूचना श्रीपाल के घरवालों को दे दी। इसके बाद परिवारीजन और आसपास वाले मौके पर गए। मृतक के बेटे दिलीप और जोगेंद्र ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि श्रीपाल एक दिन पहले घर से बिना बताए चले गए थे। शाम को तलाश भी किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया।
सफाई कर्मी की मौत के मामले में कछला चौकी पुलिस ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। घरवालों ने किसी तरह की रंजिश होने से इनकार किया है। लोगों में श्रीपाल के आत्महत्या कर लेने की चर्चा है। परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी।