थाना क्षेत्र के बेहड़ालाल गांव में दो माह पूर्व संपत्ति के लालच में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया था।
बेहड़ालाल गांव में 21 जुलाई को मोजिमा पत्नी स्व. रहमत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुत्री की तहरीर पर मृतका के ही देवर और सगे संबंधियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें दो लोगों का चालान कर दिया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने असलम को फत्तेपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि आरोपी से हत्या के सिलसिले में पूछताछ की गई है। उसका चालान किया जा रहा है। इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं।