फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत में दो व्यापारियों के घर चोरों ने खंगाले

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसहैत।
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- नगदी, जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल साफ
- तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
 कस्बे के वार्ड नंबर एक में गुरुवार रात चोरों ने दो व्यापारियों के घर खंगाल लिए। चोर यहां से नगदी समेत करीब छह लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ कमलेश सिंह का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर एक में गुरुवार रात दीवार फांद कर चोर लहसुन व्यापारी सोरन लाल के घर में घुस गए। परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने पूरे इत्मीनान से पूरा घर खंगाला। यहां से चोर 2.50 लाख रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट कर ले गए। सुबह होने पर सोरन को चोरी के बारे में पता लगा। इसके बाद चोरों ने कुछ ही दूरी पर किराना व्यापारी अशोक कुमार के घर को निशाना बनाया। अशोक कुमार भी परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। यहां से भी चोरों ने 2.50 लाख रुपये की नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया। शुक्रवार को दोनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें