फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चुनावी चुनाव प्रचार वाहन
विज्ञापन
 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मठिया सलाउद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो बाइक पर सवार दो किशोरों संग दो युवक और एक साइकल सवार अधेड़ घायल हो गए। इनमें बाइक सवार दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



मृत दोनों किशोर बाइक पर सिलेंडर लादकर मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर उनके घरों में कोहराम मच गया। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।


किशोरों में प्रियांशु 12 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मनाजीत गांव निवासी देवानंद का तथा संदीप 16 करमी गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र था। शुक्रवार की शाम दोनों सिलेंडर लेने गए थे। शाम साढ़े छह बजे के करीब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन



जैसे ही उनकी बाइक मठिया सलाउद्दीनपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित बोलेरों ने एक अन्य बाइक के साथ साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों किशोरों की मौके पर मौत हो गई।


जबकि दूसरी बाइक पर सवार समाउद्दीनपुर गांव निवासी यातन यादव (32), जितेंद्र यादव (23) तथा साइकिल सवार बालचंद (45) घायल हो गए। बालचंद चिरैयाकोट थाने के सुल्तानीपुर गांव का निवासी है। पुलिस की माने तो घटना के बाद बोलेरो का अगला टायर फट गया। जिससे चालक गाड़ी लेकर भाग नहीं सका और पकड़ा गया। पुलिस ने मृत किशोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें