होली से पहले तेज रफ्तार बाइक दौड़ने वाले बाइकर्स पर नकेल कसने को पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी वंशराज यादव के नेतृत्व में चला। कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में वाहनों की चेकिंग की। कई वाहनों के चालान भी किए गए।
एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी वंशराज यादव और सदर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने छह सड़का इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चेकिंग के साथ संदिग्धों की भी तलाश की गई। इधर सिविल लाइंस एसओ अजय कुमार यादव ने इंदिरा चौक, पुलिस लाइंस चौराहा आदि इलाकों में वाहनों की चेकिंग की। सिविल लाइंस पुलिस ने भी कई वाहनों के चालान किए हैं।