फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने अब्दुल्लागंज पहुंचे एसडीएम

Sat, 03 Jan 2015 06:53 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक संप्रदाय के धार्मिक कार्यक्रम को लेकर नई परंपरा की शिकायत पर एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और कोतवाल ने अब्दुल्लागंज पहुंचकर सच्चाई का पता लगाया। शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही एसडीएम पहुंचे थे।
पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना समेत कई ग्रामीणों ने गत दिवस डीएम से भेंट कर उन्हें बताया था कि गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर नई परंपरा डालने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने एसडीएम प्रदीप कुमार को सच्चाई का पता लगाने को निर्देशित किया था। शनिवार दोपहर में अब्दुल्लागंज पहुंचे एसडीएम ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के ग्रामीणों से यह भी कहा गया कि वह किसी तरह की नई परंपरा डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें। कोतवाल रामसूरत यादव ने बताया कि अब तक जिस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहे हैं, वहीं होंगे। किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी माहौल पर नजर रखे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें