फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jan 2015 06:48 PM IST
जरीफनगर (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करिया वैन से 11 नवंबर को अपहृत जंडेल सिंह यादव की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस हरकत में तब आई जब अपहृत की पत्नी ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन

मालूम हो कि जंडेल सिंह के अपहरण मामले में पुलिस की भूमिका शुरू से ही खराब रही। पुलिस ने पहले तो सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की। अपहृत की पत्नी ने अधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस ने 21 दिसंबर को वीरवाल, करुआ और संजीव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अपहृत की बरामदगी को कोई प्रयास नहीं किया। अधिकारियों का फिर दबाव बढ़ा तो जरीफनगर पुलिस ने आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति का कोई सुराग न लगने से परेशान तुलसा देवी दो दिन पहले मिट्टी का तेल लेकर थाने पहुंच गई और वहां आत्मदाह की कोशिश की। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अब पुलिस जंडेल सिंह की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें