फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की कोशिश मामले में ससुर, जेठ आयोग में तलब

Sat, 24 Jan 2015 12:32 AM IST
दहगवां/बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने उसके जेठ और ससुर को 12 फरवरी को तलब किया है। महिला का आरोप है कि जेठ और ससुर ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति मंदबुद्धि है। उसकी सास का निधन हो चुका है। आरोप है कि 24 अगस्त, 2014 की रात में उसे घर में अकेली पाकर ससुर ने दबोच लिया और दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो ससुर भाग गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत से बौखलाकर जेठ ने उसे बुरी तरह पीटा।
महिला का कहना है कि इसके बाद भी ससुर कई दफा उससे दुराचार की कोशिश कर चुका है। विरोध करने पर बुरी तरह पीटता है। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर महिला ने राज्य मानवधिकार आयोग लखनऊ को शिकायत भेजी। इसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने 12  फरवरी को ससुर और जेठ को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें