मंगलवार रात की घटना, पुलिस ने किया मुआयना
कमरे का ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद
गृहस्वामी ने मौके पर पुलिस को बुलाकर आसपास इलाके में चोरों को तलाश कराया लेकिन सुराग नहीं लग पाया। पुलिस को सुरेंद्र के घर में लोहे की रॉड भी मिला। पुलिस की मानें तो सुरेंद्र के घर में चोर पिछवाड़े से घुसे और मेनगेट का दरबाजा खोल कर निकल गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले गायब बालक घर लौटा
मोहल्ला गद्दीटोला निवासी इरशाद का 12 वर्षीय पुत्र शादाब सोमवार को घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। परिजनों ने उसे आसपास इलाके में भी तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लग पाया था। घरवालों की मानें शादाब तड़के घर पहुंचा। उसने घरवालों से जो बातें कही हैं, उससे मामला रहस्यमय बना हुआ है।