फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में गड़बड़ी वाले नौ पेट्रोल पंपों पर रिपोर्ट

Sat, 08 Jul 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई     
विज्ञापन

बदायूं के पेट्रोल पंपों पर पल्सर चिप के जरिये पेटोल और डीजल की घटतोली की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम अनिता सिंह के आदेश पर डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने नौ पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से पंप संचालकों में हड़कंप है।
डीएसओ के मुताबिक, शहर के एक पेट्रोल पंप के पल्सर कार्ड में सोल्डरिंग पाई गई। वहीं, उसावां रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर नोजिल के जरिये घटतोली पकड़ी गई। बिसौली और नरैनी के एक-एक पेट्रोल पंप पर पल्सर कार्ड संदिग्ध पाया गया। म्यांऊ के एक पेट्रोल पंप पर चिप लगने के साक्ष्य मिले। शहर के एक अन्य पेट्रोल पंप के पल्सर कार्ड में टैंपरिंग की आशंका जताई गई। सहसवान क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों के पल्सर कार्ड में मैनुअल सोल्डरिंग पाई गई। बिसौली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पल्सर कार्ड में सोल्डरिंग के निशान मिले।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ मुकदमा भले ही दर्ज हो गया हो, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक यह जानकारी नहीं जुटाई है कि पेट्रोल पंपों की मशीनों में चिप किसने लगाई।
इन पेट्रोल पंपों पर हुई कार्रवाई     
मेसर्स देव फिलिंग स्टेशन, नरेनी, मेसर्स रामा किसान सेवा केंद्र, परौली, मेसर्स एचपी फिलिंग सेंटर, म्याऊं, मेसर्स जैद एचपी फिलिंग स्टेशन, सहसवान, मेसर्स प्रतीक फिलिंग स्टेशन, सैदपुर, श्री त्रिवेणी किसान सेवा केंद्र, ओरछी, मेसर्स शुभेच्छु फिलिंग स्टेशन, समरेर, मेसर्स पंडित त्रिवेनी सहाय एंड संस और मेसर्स पंजाब ऑटो सर्विस, श्याम नगर।      
विज्ञापन

 
जिले में नौ पेट्रोल पंपों पर चिप या किसी अन्य तरीके से पेट्रोल-डीजल की घटतोली सामने आई है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम के आदेश पर सभी नौ पेट्रोल पंपों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटतोली करने वाली पंपों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
-रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, बदायूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें