फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल सहित वाहन चोर व उससे खरीदने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी का आरोपी और खरीदार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने चोरी की बाइक के साथ वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के सरसावा में चोरी की बाइक बेचता था। वाहन चोर सरसावा में जिसे मोटरसाइकिल बेचता था, पुलिस ने उसे भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गईं हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि, फूसगढ़ निवासी अमन कुमार वाहन चोरी करता है। आरोपी अमन कुमार के चोरी की बाइक को बेचने के लिए जोड़ियों नाका से होकर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) जाने की सूचना मिली थी। इस पर एएसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में थाना शहर यमुनानगर के क्षेत्र और थाना फर्कपुर के क्षेत्र से बाइक चोरी करना कुबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइ खरीदने वाले को भी किया काबू
पकड़े गए आरोपी अमन कुमार ने बताया कि वह चोरी की बाइक सरसावा निवासी इरफान को बेचता था। अमन के बताए स्थान से टीम ने आरोपी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अमन की ओर से बेची गई चोरी की दोनों बाइक भी बरामद कर ली गईं हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें