मानसिक
रूप से कमजोर महिला के साथ
बलात्कार का मामला सामने आया
है। पीड़िता अपने पति के साथ
थाने पहुंची तो पुलिस ने पति
के बयान की वीडियोग्राफी करा
ली। थाना पुलिस का कहना है कि
अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
अगर कोई तहरीर मिलती है तो
मामले में रिपोर्ट दर्ज की
जाएगी। इधर,
बुधवार
को पीड़िता मुख्यालय पहुंच
कर पति के साथ प्रभारी एसएसपी
बालेंदुभूषण सिंह से भी मिली।
मामला
उघैती थाने के एक गांव का है।
यहां की रहने वाले एक व्यक्ति
की पत्नी मानसिक रूप से कमजोर
है। आरोप है कि 29
नवंबर
दोपहर को जब महिला का पति खेत
से घर पहुंचा तो देखा कि गांव
का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी
का बलात्कार कर रहा था। महिला
के पति को देखते ही आरोपी ने
तमंचा निकाल लिया और जान से
मारने की धमकी देता हुआ फरार
हो गया।
बाद में महिला को साथ
लेकर उसका पति उघैती थाने
पहुंचा। यहां पुलिस ने पति-पत्नी
से पूछताछ की लेकिन उनकी रिपोर्ट
दर्ज नहीं की। पांच दिन बाद
भी मामले में रिपोर्ट दर्ज
नहीं हुई तो पीड़िता को लेकर
उसका पति प्रभारी एसएसपी से
मिलने पहुंचा। इधर,
एसओ
उघैती नरेश पाल सिंह का कहना
है कि महिला और उसके पति के
बयान की वीडियो रिकार्डिंग
कराई गई है। महिला बलात्कार
होने की बात नहीं कह रही है।
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए
कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
अगर कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट
दर्ज कर उचित कार्रवाई की
जाएगी।
मामला
मेरे संज्ञान में आया है। इस
संबंध में थाना पुलिस से जानकारी
मांगी गई है। अगर बलात्कार
हुआ है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर
महिला का मेडिकल परीक्षण कराया
जाएगा और कड़ी कार्रवाई कराई
जाएगी। -बालेंदु
भूषण सिंह,
प्रभारी
एसएसपी