फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीडीओ पर 25 हजार का जुर्माना

Fri, 02 Jan 2015 12:21 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना आयोग द्वारा तत्कालीन सीडीओ सूर्यपाल गंगवार पर 25 हजार का जुर्माना किया गया है। उनका जुर्म था कि सूचना अधिकार के तहत जिस व्यक्ति ने उन्हें नकद 10 रुपये देकर सूचना मांगी थी तो उन्होंने लिख दिया था कि पोस्टल आर्डर बनवाकर लाएं। इसे लेकर आवेदक राज्य सूचना आयोग पहुंच गए थे। इनकी सुनवाई के बाद ही राज्य सूचना आयोग ने दंड का फैसला सुनाया है। तत्कालीन सीडीओ श्री गंगवार कहां तैनात है, इसका पता लगाने की मशक्कत हो रही है। पता लगते ही सूचना आयुक्त का आदेश उन्हें भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस्लामनगर क्षेत्र के चंद्रपाल आर्य ने पिछले वर्ष कुछ सूचनाएं मांगी थी। सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगने के साथ ही उन्होंने 10 रुपये नकद आवेदन के साथ दिए। बताया जाता है कि तत्कालीन सीडीओ श्री गंगवार ने इस पर लिख दिया कि पोस्टल आर्डर बनवाकर लाएं। इस प्रकरण में श्री आर्य ने राज्य सूचना आयोग तक मामला पहुंचा दिया। इसे राज्य सूचना आयोग ने गंभीरता से लिया है और 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। तत्कालीन सीडीओ यहां से हापुड़ डीएम के पद पर स्थानांतरित होकर गए थे। इसके बाद उनकी अब कहां तैनाती है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें