फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहीं तीन छात्राओं से अश्लीलता, खेत में खींचा

Sun, 13 Aug 2017 01:12 AM IST
मूसाझाग।
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
गांव के ही चार युवकों ने पार कर दी हदें, नामजद रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के गांव में शनिवार सुबह हुई वारदात
आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। एंटी रोमियो स्क्वायड का जिले के कई इलाकों में अता-पता नहीं है। शनिवार को मूसाझाग थाने के एक गांव में चार युवकों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मनचलों ने स्कूल जा रहीं तीन छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए न सिर्फ उनके साथ अश्लीलता की, बल्कि बदनीयती से खेत में खींच कर ले जाने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। इस पर चारों युवक यहां से भाग निकले।
मूसाझाग थाने के एक गांव की तीन छात्राएं शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। छात्राएं सर्वा चौराहे के पास पहुंचीं तो यहां गांव के मंगली, बिंटू, वीरपाल और राजीव खड़े थे। इन चारो युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता शुरू कर दी। छात्राओं ने इन चारों की हरकतों को नजरअंदाज किया तो चारो मनचलों ने छात्राओं को बदनीयती से खेत में खींच कर ले जाने की कोशिश की। इस पर तीनों छात्राओं ने शोर मचा दिया। गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देखकर चारों युवक वहां से भाग निकले। एसओ अशोक सिंह सोलंकी के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

------
नशे में धुत युवक ने की किशोरी से अश्लीलता
उघैती। थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत युवक ने किशोरी के साथ अश्लीलता कर दी। मामला छह अगस्त का है। किशोरी ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया। वह उसे लेकर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को किशोरी के पिता ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन

 ----------       
बेवा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप 
बदायूं। उझानी थाने के एक गांव की बेवा ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बेवा का आरोप है कि पांच दिन पहले वह घर में सो रही थी। इसी दौरान चार युवक उसके घर में घुस आए। चारों ने उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को बेवा ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें