फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाया धर्मस्थल का निर्माण

Fri, 29 Jan 2016 11:34 PM IST
दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा में कुछ लोगों ने एक अस्थाई धर्मस्थल की जगह पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया। इस बारे में जब पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में इन सभी का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव मालपुर ततेरा में एक स्थान पर टीन शेड पड़ा हुआ है। यहां एक पक्ष के लोग इबादत करते हैं। गांव में ही पुलिस चौकी भी है। गुरुवार को कुछ लोगों ने यहां पक्का निर्माण शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण रुकवा दिया। हिदायत दी कि गांव में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कराने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई भी की है। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह से शांत है। खुराफातियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें