फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर के हमले में बच्ची घायल, जाम लगाया

Fri, 22 Apr 2016 12:05 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाके में तनाव के चलते बुलानी पड़ी पीएसी 
 सुअर के हमले में चार साल की बच्ची के घायल होने से गुस्साए लोगों ने बरेली-मथुरा हाइवे पर जाम लगा दिया। मामला दो पक्षों का होने की वजह से इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर गई थानों की पुलिस के साथ पीएसी को भी बुलाना पड़ा। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी जेएस पाटनी ने किसी तरह से लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
उझानी के मोहल्ला बहादुरगंज के पास कुछ वाल्मीकि समाज के लोग रहते हैं। यह लोग सुअर पालन भी करते हैं। बुधवार शाम रियाज अहमद की चार वर्षीय बेटी मीशा पर सुअर ने हमला कर दिया। इससे मीशा घायल हो गई। उसे उझानी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुअर के हमले से गुस्साए रियाज अहमद पक्ष के लोगों ने बाइपास के निकट हाइवे पर शाम साढ़े छह बजे जाम लगा दिया। एक बार तो पुलिस ने जाम खुलवा दिया। बाद में जिला अस्पताल से खबर पहुंची की मीशा की हालत गंभीर है। इस पर शाम साढ़े सात बजे लोगों ने फिर हाइवे जाम कर दिया। सुअरों को मारने की भी कोशिश की। इससे दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी जेएस पाटनी कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुलवा सके। घटना के बाद इलाके में तनाव की मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है। हाइवे पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सीओ पाटनी का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें