फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ौलिया में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार लोग घायल, रुपयों के देन-देन को लेकर था विवाद
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। फौजदारी की यह घटना रुपयों के लेन-देन के विवाद में हुई।
विज्ञापन

बुलंदशहर का डिबाई निवासी जमालुद्दीन दरी का कारोबार करता था। पड़ौलिया में उसकी रिश्तेदारी है। गांव के शोहेल और वेशन से उसका रुपयों का लेनदेन था। जमालुद्दीन ने इन लोगों से तकादा कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। शोहेल ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इसमें दिलावर, आबिद, बिल्कीस समेत चार लोग घायल हो गए। खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें