फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की दोनों बसों के ड्राइवरों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत का मामला
विज्ञापन

- कासगंज के रमन लाल ने लिखाई है रिपोर्ट
- क्षतिग्रस्त दोनों बसें कोतवाली में खड़ी कराईं
बाईपास पर मंगलवार को रोडवेज की दो बसों की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दो दर्जन से ज्यादा यात्री भी घायल हुए थे। इस मामले में कासगंज के रमनलाल की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दोनों बस ड्राइवरों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को अभी दोनों ड्राइवरों के नाम और पते नहीं मिले हैं।
मंगलवार को हुए हादसे में कासगंज के अन्नपूर्णा मार्केट निवासी रमन लाल के परिवार के लोग भी घायल हो गए थे। रमन ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रोडवेज के फाउंड्रीनगर और पीलीभीत डिपो की बसों के अज्ञात ड्राइवरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रमन का कहना है कि दोनों बसों के ड्राइवरों ने यात्रियों की जान की परवाह किए बिना स्पीड तेज रखी जो हादसे का कारण बनी। रिपोर्ट में दो दर्जन घायलों के नाम और पते के साथ तीन मृतकों का उल्लेख है। चौथे यात्री की मौत जिला अस्पताल में होने की वजह से उस वक्त उसे शामिल नहीं किया गया। बता दें कि हादसे में मैनपुरी के मिश्राना मोहल्ले की किशोरी देवी, उसकी नौ वर्षीय नातिन सोनाक्षी, बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी मिथलेश (40) पत्नी राजेंद्र और रामपुर जिले में शाहबाद निवासी अमन शर्मा (23) पुत्र सतीश शर्मा की हादसे में मौत हो गई थी।      
विज्ञापन

रिपोर्ट लिखाने के लिए तीन अन्य घायलों की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर इनको टरका दिया था। रमन की ओर से दर्ज रिपोर्ट में तहकीकात की जिम्मेदारी सब इंसपेक्टर अवधेश यादव को सौंपी गई है। इधर, बुधवार को कोतवाली गेट पर खड़ी रोडवेज की दोनों क्षतिग्रस्त बसों को देखने के लिए लोगों का जमघट लगा रहा। दोनों बसों के अंदर ज्यादातर सीटें उखड़ी पड़ी हैं।
 
दोनों बसों की फिटनेस की होगी जांच
उझानी। बाईपास पर आमने-सामने की भिड़ंत में चार सवारियों की जान लेने वाली रोडवेज की दोनों बसें पूरी फिट थीं या फिर उनमें कोई टेक्निकल फॉल्ट रहा, विभागीय अधिकारियों ने इसकी जांच का आदेश दिया है। फाउंड्रीनगर डिपो की मिनी रोडवेज बस के हादसे से करीब तीन घंटे पहले एटा जिले में दो टायर बर्स्ट हो गए थे। चालक ने उन्हें उसी वक्त ठीक करा लिया था। कोतवाली में बुधवार को इसी बात की पूरे दिन चर्चा रही। बता दें कि रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा एक दिन पहले ही विभागीय स्तर की जांच कराने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


चार घायलों की हालत नाजुक
हादसे में घायल चाल लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल गर्भवती महिला राधिका को जिला अस्पताल में इलाज के कराके परिजन कासगंज ले गए हैं। वह कासगंज की अन्नपूर्णा मार्केट इलाके की निवासी है। एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी चौखेलाल का सिर में गंभीर चोट की वजह से बुधवार को सीटीस्कैन कराया गया। इसके अलावा फाउंड्रीनगर डिपो की मिनी बस के परिचालक रमाकांत को भी घरवालों ने आगरा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें