फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसी शर्मा से छह घंटे तक की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ

Sun, 04 Sep 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुबह 10 से शाम चार बजे तक रिमांड में रहा आरोपी
डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड, क्राइम ब्रांच को मिले क्लू
 डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी पीसी शर्मा को रविवार को बरेली की क्राइम ब्रांच टीम ने रिमांड पर लेकर छह घंटे तक पूछतांछ की। क्राइम ब्रांच सूत्रों की मानें तो पूछतांछ में कई क्लू मिले हैं। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने इशरत को रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई थी।
डीजीसी साधना शर्मा की 23 मई को इनोवा कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। साधना की छोटी बहन विपर्णा गौड़ ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत छह लोगों कों नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में नामजदगी फर्जी पाई गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पीसी शर्मा के रिश्तेदार गिरीश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने बताया कि पीसी शर्मा ने सुपारी देकर साधना की हत्या कराई थी। गिरीश मिश्रा से पूछताछ के आधार गाड़ी मालिक राजू समेत हत्याकांड में शामिल सुपारी किलर मस्ताना, यासीन बाबा, राजू और गिरीश मिश्रा को जेल भेज दिया गया। पीसी शर्मा समेत मुनेंद्र उर्फ पिंटू, इशरत और साजिद उर्फ मोहब्बत फरार चल रहे थे। 19 अगस्त को पीसी को भी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विवेचक एसएस पवार ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर पीसी शर्मा और इशरत की रिमांड मांगी थी। दो दिन की सुनवाई के बाद शनिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए रिमांड मंजूर कर दी। इशरत को शनिवार को ही रिमांड में ले लिया गया। पीसी शर्मा को रविवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक रिमांड में रखकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें