फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ वजीरगंज के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2015 07:56 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ वजीरगंज के खिलाफ पुसगवां के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने बदायूं पहुंच कर एसओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर उनके निलंबन की मांग की। ग्रामीण गांव में नई परंपरा डाले जाने का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष पर सख्ती करते हुए दूसरे पक्ष का जुलूस निकलवा कर नई परंपरा शुरू करा दी। नई परंपरा के बाद से गांव में तनाव और टकराव के हालात हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुसगवां गांव में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में टकराव की सूचना पर एसओ भोलू सिंह भाटी गांव पहुंचे। पुलिस ने वहां एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए जबरन धार्मिक जुलूस निकलवा दिया। विरोध करने वाले पक्ष पक्ष के आधा दर्जन लोगों को हवालात में बंद कर दिया। उस दिन इस मामले को एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र और सीओ सतीश शर्मा ने भी नजरअंदाज कर दिया।
मंगलवार को पुलिस की हर हरकत के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसओ वजीरगंज भोलू सिंह भाटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके निलंबन की मांग की। उन्होंने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए नई परंपरा शुरू कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसओ का विवादों से पुराना नाता
वजीरगंज के एसओ भोलू सिंह भाटी इससे पहले कुंवरगांव में तैनात थे। वहां भी माहौल खराब करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। भाटी ने वजीरगंज के गांव बल्लिया में प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना देने वालों पर ही कार्रवाई कर दी थी। बल्लिया में भी पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। कुंवरगांव के बाद वजीरगंज में भी वह विवादित हो गए हैं।
एसडीएम, सीओ ने भी की लापरवाही
बदायूं। एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र और सीओ सतीश शर्मा ने भी धार्मिक टकराव के मामले में आला दर्जे की लापरवाही की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि जब गांव में दो पक्षों के बीच टकराव चल रहा था उस समय दोनों अधिकारी गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर अपनी गाड़ियां रोक कर खड़े हो गए थे। इस दौरान पुलिस गांव में मनमानी करती रही।
मामला गंभीर है। पुलिस से अगर किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।-बालेंदुभूषण सिंह, एसपी (देहात)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें