बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर से मार दी थी टक्कर
एक्सीडेंट करने के डर से भागने की फिराक में चलते ट्रैक्टर से कूदा
पीछे से आ रही पिकअप का हुआ शिकार, ट्रॉली भी पलटी
हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी उमेश यादव (40) पुत्र नरसिंह के साथ हुआ। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लोड करके चला था, करुआ पुल के पास उसके ट्रैक्टर से एक बाइक सवार दंपति का एक्सीडेंट हो गया। अचानक बाइक को टक्कर मारने से डरा ट्रैक्टर चालक चलते ट्रैक्टर से कूद कर भागा लेकिन सड़क पर चल रही पिकअप की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। पिकअप में फंसकर वह दूर तक घिसटता गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे उठाकर अस्पताल भी ले गई, लेकिन तब तक वह उससे पहले ही दम तोड़ चुका था। हालांकि ट्रैक्टर चालक उमेश यादव के ट्रैक्टर से जिस बाइक सवार दंपति को टक्कर लगी थी, उन्हें चोट भी नहीं आयी।
अज्ञात वाहन से मरा बाइक चालक
यह हादसा बमनौसी रोड पर गांव सुकटिया के पास हुआ। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी शादाब (22) पुत्र जाकिर का सुकटिया गांव में हेयर कटिंग सैलून था। वह रात में दुकान बंद करके बाइक से घर को चला तो रास्ते में अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके फोन से नंबर के माध्यम से उसके नाम व पते की जानकारी ली। मौत की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक शादाब का निकाह करीब तीन साल पहले निशा के साथ हुआ था। उसके एक डेढ़ साल की बेटी जेबा भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात दो सड़क हादसों में एक युवक समेत ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। ट्रैक्टर चालक की मौत बरेली-मथुरा हाइवे पर उस वक्त हुई जब वह बाइक सवार दंपति के घायल होने के बाद ट्रैक्टर से कूद कर भागा। उसे तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जबकि बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।