फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर कातिलाना हमला, जीप पर पथराव

Wed, 20 May 2015 11:56 PM IST
इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्स मेले में दबंगई रोकना पुलिस के लिए भारी पड़ गई। दबंगों ने एक सिपाही पर कातिलाना हमला कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गए। सिपाही पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंगों ने पुलिस जीप पर पथराव कर दिया। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई। राजनीतिक दवाब में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे में बिसौली रोड पर उर्स मेला चल रहा है। मंगलवार की रात उर्स मेले के मीना बाजार में कुछ लड़के दबंगई करते हुए महिलाओं और लड़कियों पर फत्वियां कस रहे थे। यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने इन लड़कों को रोका तो वह पुलिस पर हमलावर हो गए। एक युवक को पकड़ कर पुलिस रात में ही थाने ले आई। बाद में राजनीतिक दवाब के चलते इसको छोड़ दिया गया।
रात में करीब 12.30 बजे उर्स मेला में तैनात सहसवान थाने के सिपाही दीपक कुमार पर इन दबंगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे सिपाही गंभीर घायल हो गया। सिपाही पर हमले की खबर मिलने पर फोर्स मेला में पहुंचा तो दबंगों ने पुलिस जीप पर ही पथराव कर दिया। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। घायल सिपाही को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियातन उर्स मेला में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

राजनीतिक दवाब में नहीं की नामजदगी
इस्लामनगर। सिपाही पर हमला और पुलिस जीप पर पथराव करने वालों को पुलिस ने राजनीतिक दवाब में नामजद नहीं किया है। सब कुछ जाने हुए भी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उर्स मेला में दबंगई करने वाले युवकों को पकड़ कर पुलिस थाने लाई तभी नेताओं के फोन आने लगे। आखिर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के राजनीतिक दबाव में पकड़े गए युवक को थाने से छोड़ दिया। इसी युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें