फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में पड़ा मिला शव

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले पड़ोसी गांव में दावत खाने गए वृद्घ ग्रामीण का खेत में शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास इलाके के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त बुटला निवासी गंगाराम के रूप में हुई। मृतक के कान से खून बहने के निशान भी मिले। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक गंगाराम (65) कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला का निवासी था। दो दिन पहले वह इलाके के ही गांव दहेमू में अपने रिश्तेदार सुम्मेरी के बेटे के लग्न समारोह में शामिल होने के लिए गया था। समारोह में वह शामिल तो हुआ लेकिन अगले दिन उसका सुराग नहीं लगा। गंगाराम के घरवाले शुक्रवार दोपहर में दहेमू भी गए लेकिन वहां पता लगा कि वह तो सुबह में ही जा चुका था। शनिवार सुबह में किसी ने बुटला के लोगों को गांव नटनगला और जुनइया के बीच एक खेत में लाश पड़ी होने की सूचना मिली तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ में शामिल रतिराम ने शव की पहचान अपने पिता गंगाराम के रूप में की।
ग्रामीणों की मानें तो गंगाराम के कान से खून बहने के निशान चेहरे तक नजर आए। हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन घरवालों में बेटे समेत किसी ने भी घटना को लेकर पुलिस को कुछ नहीं बताया। गंगाराम की मौत पर उठ रहे सवालों के बीच मृतक के बेटे रतिराम ने बताया कि उसकी किसी से भी ऐसी कोई रंजिश भी नहीं है जो कोई भी उसके पिता को नुकसान पहुंचाए। दरोगा संजय शर्मा ने बताया कि मृतक के घरवालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया है। उधर, गंगाराम की मौत को लेकर ग्रामीण तमाम तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन दोपहर बाद घरवाले अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर कछला चले गए।
विज्ञापन


दहेमू से सुबह चला तो पूरे दिन कहां रहा था गंगाराम
उझानी। वृद्घ गंगाराम की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मृतक के बेटे रतिराम की बात पर विश्वास करें कि वह दहेमू से सुबह में गांव के लिए निकल पड़ा था। दहेमू और बुटला के बीच दूरी महज छह-सात किलोमीटर से ज्यादा नहीं है। ऐसे में उसे दोपहर तक घर पहुंच जाना चाहिए था। वह घर तो नहीं पहुंचा लेकिन सुबह में नटनगला के पास उसका शव मिला। इन दिनों ठंड भी इतनी नहीं है जो उसकी मौत की वजह बन सके। संभव तो यह भी हो सकता है कि गंगाराम किसी हादसे का शिकार हो गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें