नौ आरोपी अब भी हैं फरार, घरों पर वारंट चस्पा
15 दिन पहले गोलियों से भून दिया गया था हिस्ट्रीशीटर
हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा की 20 अक्तूबर को सुबह सात बजे मीट मार्केट के पास छोटी सराय में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। नईम के छोटे भाई फहीम ने मोहम्मद हाशिम, अकरम उर्फ नन्ना, अमजद, शराफत, लखन पुत्र शराफत, राजा पुत्र शराफत हुसैन, शब्बू पुत्र शराफत हुसैन, अनवार, मुन्ना पुत्र अनवार, आंशू पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला खंडसारी, जहांगीर, शकील निवासी शेखूपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हाशिम, अकरम और अमजद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी नौ आरोपी अब भी फरार हैं।
इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से धारा 182 के तहत कुर्की नोटिस हासिल कर इनके घरों पर चस्पा करा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हासिर नहीं होंगे तो उनके खिलाफ धारा 183 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।