विजिलेंस ब्यूरो ने खजाना दफ्तर के जूनियर सहायक को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के
एक मुलाजिम से 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
आरोपी
जूनियर सहायक के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर
दी है। डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो सवरनजीत कौर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी
बीएंडआर समाना में चौकीदार सोहन लाल निवासी दर्दी कालोनी समाना ने अपने
लड़के की शादी के लिए न लोटाने योग्य जीपीएफ एडवांस पांच लाख निकलवाने के
लिए दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से बिल खजाना
दफ्तर को भेजा था।
खजाना दफ्तर पटियाला के जूनियर सहायक मनु
मल्होत्रा ने बिल निकलवाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद
में सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ। सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की
टीम ने रेड करके रिश्वत के 15 हजार रुपये हासिल करते हुए जूनियर सहायक मनु
मल्होत्रा को मिनी सचिवालय डी ब्लाक स्थित खजाना दफ्तर से रंगे हाथों
गिरफ्तार कर लिया।