फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को रात  में चला अभियान, 10 पकड़े

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। 
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकाया न चुकाने पर 110 कनेक्शन काटे गए, 12 लाख वसूले      
विज्ञापन

छूट का लाभ लेने को 220 लोगों ने कराया पंजीकरण      

विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय ने अभियान चलाकर बिजली चोरी करते हुए 10 लोगों को पकड़ लिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रथम खंड ने शुक्रवार रात में बिजली चोरी रोकने को अभियान के दौरान तीन लोगों को पकड़ा। द्वितीय खंड ने शनिवार को सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।       
विज्ञापन

प्रथम खंड अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार रात शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लालपुल इलाके में तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला किया। सभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, द्वितीय खंड अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में शनिवार को अभियान के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र में सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान बकाया भुगतान न करने वाले 110 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 45 नए कनेक्शन दिए गए और 12 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। शनिवार को बिजली बिल पर छूट का लाभ लेने के निए 220 लोगों ने पंजीकरण भी कराए।       
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें