फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीब की मां, भाई समेत  100 लोगों पर मुकदमा

Fri, 10 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारा 144 में बिना परमीशन धरना-प्रदर्शन पर कार्रवाई
नामजदों में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित भी शामिल
 जेएनयू से बदायूं के लापता छात्र नजीब की बरामदगी को लेकर शहर में बुधवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए छात्र संघ पदाधिकारियों की ओर से किए गए प्रदर्शन को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। इस मामले में छात्र नजीब की मां फातिमा नफीस, भाई मुजीब के अलावा जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कुमार, शहला राशिद को नामजद करते हुए करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला वेदोटोला निवासी नफीस का बेटा नजीब जेएनयू में बायोटेक्नालॉजी का छात्र था। 14 अक्तूबर को उसका जेएनयू में छात्रों से विवाद हो गया। इसके बाद 15 अक्तूबर को नजीब लापता हो गया। मामले में जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। नजीब का सुराग देने पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। बुधवार को नजीब को लापता हुए 100 दिन होने पर नजीब के परिवार वालों ने जेएनयू छात्र संघ के साथ इस्टूडेंट इस्लामिक आर्गेनाइजेशन के साथ बदायूं में मार्च निकाल कर धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कचहरी तिराहे पर बैठ कर हाईवे भी जाम किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में घेराव किया। यह आयोजन बिना अनुमति के था। विधानसभा चुनाव के दौरान धारा 144 लागू होने के बावजूद जमाबड़ा लगाया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नजीब की मां फातिमा नफीस, भाई मुजीब, जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कुमार, शहला रशीद को नामजद करते हुए करीब 100 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पूरा आयोजन विधि के विरुद्ध था। धारा 144 का उल्लंघन किया गया है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए करीब सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजदों में नजीब की मां, भाई और जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित कुमार शामिल हैं।
-लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें