फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े नकदी समेत तीन लाख का माल समेट ले गए चोर

Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दातागंज के मोहल्ला बरेली में चोरी की वारदात

नगर के मोहल्ला अरेला के एक घर से चोरों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े नगदी और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गृह स्वामी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी प्रेमपाल श्रीवास्तव की घर के पास ही परचून की दुकान है। शुक्रवार को खाना खाने के बाद प्रेमपाल दुकान पर चला गया। उसकी पत्नी और बेटी घर की छत पर चले गए। दुकान पर बैठे प्रेमपाल को झपकी आ गई। इसी दौरान मौका पाकर चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने यहां से करीब 2.50 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नगदी साफ कर दी। प्रेमपाल की पत्नी नीचे आई तो चोरी के बारे में पता लगा। खबर मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। हालांकि, देर शाम तक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दो दुकानों से हजारों का माल ले उड़े चोर
कुंवरगांव (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव बादल में चोरों ने गुरुवार रात दो दुकानों से हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। गांव के महेश और प्रमोद की परचून की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। प्रमोद की दुकान से 10 हजार रुपये नगदी समेत करीब 20 हजार और महेश की दुकान से पांच हजार नगदी समेत करीब 10 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। दोनों दुकानदारों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें