फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूटा

Thu, 11 Dec 2014 11:39 PM IST
वजीरगंज/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सिंगथरा खुर्रमपुर भमोरी मार्ग पर लूटने के उद्देश्य से जमकर तांडव मचाया। पहले लूटने के उद्देश्य से दो राहगीरों को पकड़कर जमकर धूना। कुछ न मिलने पर उन्हें खेत में बांधकर डाल दिया। इसी दौरान खेत से खाद लगाकर लौट रहे किसान की पिटाई करने बाद उसके पास से दौ सौ रुपये लूट लिए। शोच मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन

खुरर्गपुर निवासी सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र रक्षपाल शर्मा ने बताया कि वह अपने खेत से गांव लौट रहे थे कि रास्व्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिटना शुरू कर दिया। वहीं जेब में रखे दो सौ रुपये भी निकाल लिए। शोक पर पहुंचे ग्रामीणों  ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश पकड़ में आ गया। जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम किशनवीर पुत्र सौदान निवासी परसेरा थाना बिसौली बताया। एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया कि किशनवीर छह माह पहले गांव कंजुआ में हुए मर्डर में वांछित है। कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें