फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में झगड़ा करने वाले विधायक की गाड़ी में आए थे!

Fri, 26 Dec 2014 12:17 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मॉडल शॉप पर शराब सेल्समैन से विधायक के गुर्गों का झगड़ा ब्लैक डॉग व्हिस्की की बोतल को लेकर हुआ था। विधायक के नाम से शराब लेने पहुंचे लोगों के साथ एक गनर भी था। हालांकि शराब सेल्समैन को अगवा करके ले जाने की बात को संदिग्ध माना जा रहा है। अब तक की पुलिस तफ्तीश इस ओर इशारा कर रही है कि झगड़ा करने वाले लोग जिस टाटा सफारी में थे वह बसपा विधायक सिनोद शाक्य की थी।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित मॉडल शॉप पर टाटा सफारी से आधा दर्जन लोग पहुंचे। यहां इन लोगों ने शराब सेल्समैन पवनेश कुमार से ब्लैक डॉग व्हिस्की की बोलत मांगी। सेल्समैन ने शराब का यह ब्रांड न होने की बात कही तो टाटा सफारी सवार लोग हमलावर हो गए। इन लोगों ने सेल्समैन पवनेश और दिनेश यादव को पीटना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि सफारी सवार लोग सेल्समैन पवनेश को गाड़ी में डालकर ले गए। रात में ही पवनेश की ओर से मामले में पौनिया को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि जिस सफारी से शराब सेल्समैन को अगवा किया गया वह दातागंज के बसपा विधायक सिनोद शाक्य की थी। एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में टाटा सफारी गाड़ी विधायक की होना पाया गया है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विरोधी मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। पवनेश नाम के जिस सेल्समैन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उससे मैंने बात की है। पवनेश ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहे हैं। मुझे बदनाम करने के लिए विरोधी जबरन मेरा नाम घसीट रहे हैं। - सिनोद शाक्य, बसपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें