फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों समेत 18 महिलाएं घायल

Fri, 10 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों समेत 18 महिलाएं घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव दहेमू के पास हादसा
विज्ञापन

-गंगा स्नान को कछला जा रहे थे रिसौली के श्रद्धालु
गंगा स्नान के लिए निकली महिलाओं और बच्चों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की स्टेयरिंग फेल हो जाने से पलट गई। दुर्घटना में ट्राली पर सवार तीन बच्चों समेत 18 महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव दहेमू के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान के लिए निकले थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर का दहेमू के पास स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ट्रैक्टर पर काबू पाता उससे पहले ही मय ट्रॉली के सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबे बच्चों और महिलाओं ने बचाव को चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक मौका पाकर खिसक गया। घायलों में रिसौली निवासी मोहिनी (22) पत्नी नीतेश, राखी (17) पुत्री कल्लू सोलंकी, कामिनी (16) पुत्री लाखन, सात वर्षीय पलक पुत्री कल्यान सिंह, दयावती (60) पत्नी महीपाल, मुन्नी (55) पनी हरपाल, अन्नू (15) पुत्री दुष्यंत सोलंकी, माया (30) पत्नी मुनीश, विमला (60) पत्नी रामलाल, आठ वर्षीय आकाश पुत्र रामनिवास, नेमवती (46) पत्नी सुशील, वैष्णवी (5) पुत्री दिलीप और धपाल की 40 वर्षीय पत्नी राजबाला शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी पर लाया गया। चिकित्साधिकारी मोहम्मद तहसीन ने बताया कि दयावती और मुन्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें