- इस्लामनगर थाने के गांव पाठक बेहटा का मामला
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा में डिप्रेशन के चलते पंकज पाठक नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
इस्लामनगर के गांव पाठक बेहटा निवासी पंकज पाठक अपनी पत्नी पूजा और बेटी के साथ रह रहा था। लंबे समय से वह डिप्रेशन में था। रविवार को पंकज ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वाले इसे डिप्रेशन में उठाया गया कदम बता रहे हैं। पंकज के छोटे भाई अनिल पाठक ने खुदकुशी के बारे में सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।