बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन में शनिवार को इल्मानाज (30) पत्नी बिलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने इल्मा का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो इल्मानाज के सीने और पेट के बीच में 315 बोल की गोली लगी थी। गोली लगने से इल्मा के साथ उनके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
बता दें कि गुरुपुरी चंदन का बिलाल दिल्ली में काम करने के दौरान करीब एक साल पहले वहां से दूसरे धर्म की एक युवती को ले आया था। बिलाल पहले से शादीशुदा और बच्चों का बाप था। तब भी इसने इल्मा से तथाकथित शादी कर ली। शनिवार को इल्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिलाल की ओर से इस मामले में गांव के ही शादाब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इल्मा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद साफ हो गया है कि वह आठ महीने की गर्भवती थीं। पोस्टमार्टम में उनके पेट से आठ महीने का भ्रूण निकला है।