फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पति ने खुद को गोली मारी, मौत

Thu, 18 Dec 2014 11:48 PM IST
वजीरगंज (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की जेब से एक पत्र भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर उसकी हत्या कर रहा है। इस हत्या के जुर्म में उसको मौत की सजा हो सकती है। इस लिए वह खुद भी आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना वजीरगंज थाने के गांव रहड़िया की है। गांव के सुज्जू सिंह (58) का उनकी पत्नी सरोज (40) से अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सुज्जू ने पहले तो सरोज पर चाकू से प्रहार किया। इसमें सरोज बच गईं। जब वह घर से निकल कर भागी तभी सुज्जू ने 315 बोर के तमंचे से सरोज पर फायर कर दिया। गोली सरोज के हाथ में लगी और वह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद सुज्जू ने खुद की गर्दन पर गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरोज को अस्पताल भेजा और सुज्जू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया। गांव वालों ने बताया कि इससे पहले सुज्जू की दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। सरोज उनकी तीसरी पत्नी हैं।
विज्ञापन

‘प्री-प्लानिंग’ थी, जेब
से मिली चिट्ठी
 सुज्जू की जेब से एक चिट्ठी भी मिली है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान है। पत्नी उसकी बात नहीं मानती और मनमानी करती है। मैं अपनी पत्नी की हत्या कर रहा हूं। इस हत्या में आईपीसी की धारा 302 के तहत मुझे फांसी की सजा भी हो सकती है। इसलिए मैं खुद को भी खत्म कर रहा हूं। सुज्जू ने यह भी लिखा है कि उनकी पत्नी पांच बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए उन पर दबाव बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें