थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर में 12 दिन पहले विवाहिता को जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दहेज हत्या के इस मामले में पति समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बिचौला निवासी संजय पाल सिंह ने अपनी पुत्री की शादी करीब एक साल पूर्व सहसवान थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी धनपाल पुत्र सेवाराम के साथ की थी। उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी बेटी और दामाद को दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये नगद की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे और 14 जून को ससुरालियों ने उसकी पुत्री कल्पना को जलाकर मार दिया, इलाज के दौरान अलीगढ़ में उसकी मौत हो गई। पीड़ित के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तो पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर 10 दिन बाद पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।