फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का एक पखवारे के बाद भी सुराग नहीं

Sun, 26 Jun 2016 11:22 PM IST
जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
लापता किशोरी का एक पखवारे के बाद भी मोहम्मदी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। मालूूम हो कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक  गांव निवासी  की 14 वर्षीय पुत्री को पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौरा नासिर निवासी नूर सलीम, सोनू तथा नूरआलम बहलाफुसला कर 11 जून को भगा ले गए। 
विज्ञापन

मोहम्मदी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तीन दिन बाद 14 जून को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को सौंप दी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद पुलिस न तो अपहृता किशोरी को बरामद कर सकी और न नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सकी है। किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री जिला हरदोई के कस्बा पिहानी के एक नेता के यहां है, जिसके संरक्षण में अभियुक्त भी है। वहीं, पसगवां थाना क्षेत्र केे एक गांव से 10 जून को अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा है, लेकिन नामजद अभियुक्तों का अभी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। किशोरी के पिता ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद दोनों महिलाएं अपहृत किशोरी के गांव की हैं, जबकि नामजद अभियुक्त गुरुसेवक तथा राहुल जिला शाहजहांपुर थाना पुवायां के गांव पटई के निवासी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें