फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस गरीब के बच्चे की मौत झोलाछाप के गलत इंजेक्शन के लगाने की वजह से हो गई, उसके घरवालों ने चंद हजार रुपयों के लिए झोलाछाप से समझौता कर दिया। साथ ही मामले की शिकायत न तो पुलिस से की और न ही प्रशासनिक अधिकारियों से। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला एकतानगर पूर्व में नरऊ बुजुर्ग के रहने वाले एक व्यक्ति का 11 वर्षीय बालक खेत पर काम करने के लिए गया था। वहां पर उसे तेज बुखार आ गया। घर आकर उसने अपने मां-बाप को बुखार होने की बात बताई। इस पर मां-बाप उसे क्षेत्र के एक झोलाछाप के पास दवाई दिलाने के लिए गए। वहां पर झोलाछाप ने उसके तुरंत ही इंजेक्शन लगा दिया। साथ ही बोतल चढ़ाने की बात कही। बच्चे के इंजेक्शन लगने के बाद उसकी परेशानी बढ़ गई। केस बिगड़ता देखकर झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए और उसे ले जाने की बात कही। बच्चे के घरवाले उसे कहीं ले जा पाते, इससे पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया। गरीब मां-बाप ने वहां पर विरोध करना चाहा, तो झोलाछाप के पक्ष के लोगों ने समझाकर समझौता कराने का दबाव बनाया। पिता ने झोलाछाप से चंद हजार रुपयों में समझौता कर लिया। इस वजह से मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें