फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पर को पिकअप ने कुचला, मौत

Sat, 18 Jul 2015 08:59 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्रक के हेल्पर को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक पीलीभीत के थाना बरखेड़ा अंतर्गत गांव करनापुर का है। हादसा शनिवार तड़के बरेली रोड पर बारापत्थर के पास हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा अंतर्गत गांव करनापुर निवासी हरीओम (22) पुत्र छोटे लाल ट्रक पर हेल्परी करता था। शुक्रवार रात ट्रक बारात पत्थर स्थित एक ढाबा पर खड़ा था। चालक और क्लीनर यहीं सोए थे। शनिवार तड़के हेल्पर हरीओम उठने के बाद ट्रक के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वाहन ने हरीओम को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर हरिओम के परिवार वाले भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद वह शव अपने साथ ले गए। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें