फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग का धंधा पकड़ा, 15 सिलेंडर बरामद

Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के शिव चौक के पास शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने छापामारी करके रसोई गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस रिफिलिंग करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से रसोई गैस के 15 सिलेंडर बरामद हुए हैं। यहां लंबे समय से रसोई गैस रिफिलिंग का धंध चल रहा था।
विज्ञापन

तमाम वाहनों में रसोई गैस का इस्तेमाल हो रहा है। शहर के कई इलाकों में लंबे समय से यह रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि रजी चौक के पास बड़े पैमाने पर वाहनों में रसोई गैस रिफिलिंग करके भरी जाती है। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। यहां एक गोदाम से पुलिस ने रसोई गैस के भरे हुए और खाली 15 सिलेंडर बरामद किए हैं। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बता दें कि करीब तीन साल पहले तत्कालीन कोतवाली वीरपाल सिरोही ने भी यहां से रसोई गैस के खाली और भरे हुए 40 सिलेंडर बरामद किए थे। कुछ दिन बंद रहने के बाद यह धंधा फिर से चालू हो गया था। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है, अभी लिखा पढ़ी नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें