फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक पलटने से चार कलाकार घायल

Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
मैजिक पलटने से चार कलाकार घायल 
विज्ञापन
कासगंज के नगरिया से देवी जागरण करके लौट रहे कलाकारों का मैजिक वाहन रोडवेज बस से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। चालक ने मैजिक पर काबू पाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। मैजिक सवार चार कलाकार घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह में गांव रियोनइया के पास हुआ। मोहल्ला साहूकारा निवासी लोकेश वार्ष्णेय की मंडली ने शनिवार रात को कासगंज के नगरिया में देवी जागरण किया था। लौटते में सामने से तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बचने के लिए चालक ने मैजिक को सड़क किनारे उतारने की कोशिश की लेकिन उसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। मैजिक सवार लोकेश (26), पुरानी अनाज मंडी निवासी गायक पवन कुमार पंछी (50), बहादुरगंज मोहल्ले का 24 वर्षीय नितिन और बिल्सी कसबे के मोहल्ला संख्या-दो निवासी कलाकार 22 वर्षीय सचिन घायल हो गया।
मैजिक पलटने से उसके अंदर रखी देवियों की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल कलाकारों की चीख-पुकार पर दूसरे वाहन सवार लोग रुक गए। उन्होंने मशक्कत कर घायल कलाकारों को मैजिक के नीचे से बाहर निकाला। घायल कलाकारों को राहगीरों ने ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद घायलों के परिचित और घरवाले भी अस्पताल पहुंचे। घायलों में लोकेश ने बताया कि चालक मैजिक को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश नहीं करता तो रोडवेज बस उन्हें रौंद देती। कलाकारों में से कोई भी रोडवेज बस का नंबर नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें