फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के एक आरोपी का शव मिला

Sat, 28 Feb 2015 12:00 AM IST
Dhgwan
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
गुरुवार को मोरूवाला में हुई थी विवाहिता की हत्या
फोटो-26
दहेज हत्या के आरोपी हरवीर का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिवारवालों ने विवाहिता के घरवालों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौर करने वाली बात है कि हरवीर का शव भी उसी जगह मिला, जहां बीते दिन उसकी भाभी शीला का शव मिला था।
जरीफनगर थाने के गांव मोरूवाला में पप्पू की पत्नी शीला (28) का शव गुरुवार को खेत में पड़ा मिला था। शीला के पिता दाताराम ने पति पप्पू, ससुर पान सिंह, सास भूरी, जेठ होला सिंह, ननद मालोदेवी और देवर हरवीर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को हरवीर का शव गांव के पास उस जगह से कुछ दूरी पर पड़ा मिला जहां गुरुवार को शीला का शव मिला था। हरवीर के भाई पप्पू का आरोप है कि बदले की भावना से शीला के परिवार वालों ने हरवीर की हत्या कर दी। पप्पू की ओर से दाताराम, सोमवीर, ओमवीर, कुंवरपाल और रतनलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ गंगा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी से पहले आरोपी की हत्या का दूसरा मामला
जरीफनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी से पहले आरोपी की हत्या का 16 दिन में दूसरा मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस अपना पल्ला झाड़ते हुए इसे संदिग्ध मान रही है। आरोपियों की हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जरीफनगर के एक गांव में नौ फरवरी को तेरहवीं की दावत के दौरान एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ था। इसमें प्रेमपाल और इसके साले इंद्रपाल केखिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रेमपाल को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाद में 11 फरवरी को इंद्रपाल का शव उघैती थाना क्षेत्र के इसके गांव खिरकबारी भूड़ के पास मिला था। पिता अजयपाल ने नाबालिग के पिता, भाई समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पंद्रह दिन बाद गिरफ्तारी से पहले मोरूवाला में दहेज हत्या के एक आरोपी हरवीर का शव मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवालिया निशान उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें