फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के कुएं में गिरकर किसान की मौत

Tue, 11 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
नलकूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नलकूप के कुएं में गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन

-मुजरिया के गांव सराय मनसुख में तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
-बचाने उतरे एक अन्य किसान पर भी गिरी मिट्टी की ढांग, बमुश्किल बच सका
नलकूप का बोरिंग ठीक करने कुएं में उतरे किसान की मिट्टी की ढांग गिरने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पुलिस ने दो जेसीबी लगाकर तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन बचाया नहीं जा सका। जबकि उसको बचाने के लिए कुएं में उतरा एक अन्य किसान बमुश्किल बच पाया। इससे गांव में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सराय मनसुख की है। यहां संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के राकेश पुत्र पूरन सिंह की ससुराल है। वह काफी समय से सराय मनसुख गांव में ही रह रहे हैं। सोमवार को दोपहर राकेश नलकूप से खेत में पानी भर रहे थे। नलकूप का बोरिंग लीक होने पर वह कुएं में नीचे उतरे तो मिट्टी की ढांग गिरने से वह नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए दौलीराम पुत्र बाबूराम भी कुएं में उतरे। उनके ऊपर भी एक ढांग और गिर गई। जैसे-तैसे उन्हें तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन राकेश कुएं में फंसे रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने राकेश के फंसे होने की सूचना तहसील और थाना मुजरिया पुलिस को दी तो दो जेसीबी लेकर थानाध्यक्ष ललित मोहन और लेखपाल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए कुएं में फंसे राकेश को निकालने की कोशिश लगातार तीन घंटे चली। शाम को करीब साढ़े छह बजे उन्हें कुएं से तो निकाल लिया गया लेकिन उनको बचाया न जा सका। बता दें कि नलकूप के नीचे 30-40 फिर गहरे पर कुएं में पंपिंग सैट लगा होता है। खराब होने पर उसे नीचे उतरकर ही सही करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें