फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली में परौली गांव के पास रविवार रात हादसा
 बदायूं रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग निकला। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव परौली निवासी 60 वर्षीय सोनपाल रविवार को बरेली स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रात को वहां से वापस आए सोनपाल गांव के पास बस से उतर गए। यहां से वह पैदल गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने सोनपाल को रौंद दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद सोनपाल के परिवार वालों को सूचना दी। बाद में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें