बिल्सी के मोहल्ला नंबर दो में सरेशाम हुई वारदात
नगर के मोहल्ला नंबर दो में एक सिरफिरे से सरेशाम घर में घुसकर महिला को चाकू मार दिया। इससे महिला गंभीर घायल हो गया। चाकू से हमला करने के बाद यहां वहां से भाग निकला। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला नंबर दो निवासी दिनेश वार्ष्णेय आढ़ती हैं। शनिवार शाम उनकी पत्नी वाला वार्ष्णेय (50) घर में काम निपटा रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके घर में घुस आया। वाला ने युवक से घर में आने का कारण पूछा। इस पर सिरफिरे ने उन पर चाकू से प्रहार कर दिया। वाला के शोर मचाने पर हमलावर भाग गया। हमलावर सफेद रंग की पेंट और काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है।
-----
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतरा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
संभल जिले के थाना गुन्नौर के गांव क्यावली निवासी राजेश यादव ने अपनी बहन पवित्रा (23) की शादी करीब तीन साल पहले बिसौली कोतवाली के गांव दबतरा के सुभाष यादव के साथ की थी। राजेश यादव का आरोप है कि पवित्रा के ससुराली दहेज में पल्सर बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। राजेश ने पवित्रा के पति सुभाष, ससुर, दो जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।